सिग्नेचर ब्रिज पर काटे गए 118 चालान
-ट्रैफिक पुलिस ने खजूरी खास व सिविल लाइंस सर्किल में चलाया अभियान
-खतरनाक ढंग से वाहन चलाने का एक ही चालान हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिग्नेचर ब्रिज पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती का असर दिखने लगा है। इससे अब खतरनाक ढंग से कम वाहन चल रहे हैं। शुक्रवार को सिग्नेचर ब्रिज पर खजूरी खास व सिविल लाइंस सर्किल में कुल 118 चालान किए गए। खतरनाक ढंग से वाहन चलाने का एक ही चालान हुआ। ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि खजूरी खास सर्किल में पड़ने वाले सिग्नेचर ब्रिज के हिस्से पर खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने का शुक्रवार को एक भी चालान नहीं हुआ। इसके अलावा ट्रिपल राइडिंग का एक, बिना हेलमेट के 12, वैध पार्किंग के 9, ओवर स्पीडिंग के दस , 11 एक चालान और चार अन्य चालान किए गए जबकि वनवे वॉयलेशन, बिना लाइसेंस और आरसी वॉयलेशन का एक भी चालान नहीं हुआ। सिविल लाइंस सर्किल में पड़ने वाले सिग्नेचर ब्रिज पर बिना हेलमेट के 31, अवैध पार्किंग के छह, वनवे वॉयलेशन के चार, ट्रिपल राइडिंग के 11, अन्य 27 और खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने का एक चालान किया गया। इसके अलावा बिन प्रदूषण के चलने का एक और बिना लाइसेंस का एक चालान किया गया।
अधिकारियों के अनुसार सिग्नेचर ब्रिज पर चालानों की संख्या कम होने लगी है। पुलिस की उपस्थिति को देखकर लोग ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस और पीसीआर वैन ब्रिज पर तैनात रहती हैं।