फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में श्रद्धा के साथ गुरू नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारों में श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व
विज्ञापन


बंगला साहिब में देर रात तक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका
रागी जत्थों ने कीर्तन व गुरमत विचारों से निहाल किया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व राजधानी में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सभी गुरुद्वारों विशेषकर बंगला साहिब में श्रद्धालुओं की देर रात तक भीड़ रही। बंगला साहिब गुरुद्वारे के सरोवर में भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वहीं केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेककर सेवा की। मुख्यमंत्री को भी गुरुद्वारा कमेटी ने सम्मानित किया।
बंगला साहिब गुरुद्वारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस अवसर पर रागी जत्थों एवं कथावाचकों ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन प्रसंग एवं गुरमत विचारों से संगतों को निहाल किया।
विज्ञापन

वहीं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा रकाबगंज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में गुरु साहिब का प्रकाश दिवस श्रद्धा भावना के साथ मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह भी गुरुद्वारे आए एवं उनको कमेटी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य कुलवंत सिंह बाठ, परमजीत सिंह चंढोक, पूर्व सदस्य कुलदीप सिंह भोगल एवं हरदेव सिंह धनौआ भी उपस्थित थे। वहीं केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी बंगला साहिब पहुंचे व दर्शनों के बाद उन्होंने जल की सेवा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें