फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक बैंक बॉक्स भरा, भीख मांगने वाली बुजुर्ग महिला रही मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
16 दिन में भरा परी चौक पर लगाया बुक बैंक बॉक्स
विज्ञापन

- भीख मांगने वाली महिला को बनाया मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
परी चौक पर लगाया गया बुक बैंक बॉक्स 16 दिन में भर गया। शुक्रवार को ईआर-11 टीम ने बॉक्स को खाली कराया।
बुक बैंक बॉक्स को खोलने के कार्यक्रम का मुख्य अतिथि परी चौक पर भीख मांगने वाली बुजुर्ग महिला को बनाया गया। 75 वर्ष की महिला का नाम संगीता है। आयोजकों के मुताबिक महिला ने सड़क हादसे में अपने परिवार को खो दिया था। हादसे के वक्त महिला के पति ने हेलमेट नहीं पहना था। बॉक्स लगाने वाले दिन से ही महिला ने इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

ईआर-11 टीम के सदस्य राघवेंद्र कुमार के एक दोस्त की पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोस्त ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। तब से राघवेंद्र हेलमेट बांट रहे हैं। साथ ही पुरानी किताबें भी एकत्र कर रहे हैं। राघवेंद्र ने बताया कि बॉक्स में कक्षा 9, 10, 11 और 12 की कुल 800 किताबें आई है। जल्द ही एक काउंटर बनाकर किताबों को निशुल्क बांटा जाएगा, लेकिन जिनको किताबें लेनी है, उनको पहले पुरानी किताबें देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें