गाजियाबाद के ध्यानार्थ
---
फोटो है -
राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल व नकदी लूटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों की पहचान देवेंद्र नागर, अशोक, आलम और मनीष निवासी गांव चचूला दनकौर के रूप में हुई है। आरोपी दिन छिपने के बाद शहर के सड़क पर निकलते और एकांत स्थान पर राहगीरों से नकदी-मोबाइल लूटकर फरार हो जाते थे। देवेंद्र गिरोह का सरगना है। उस पर गाजियाबाद में हत्या समेत 12 और आलम पर 7 केस दर्ज हैं, उसके पास से पुलिस ने पिस्टल व अन्य के पास से लूटी गई नकदी और आईफोन बरामद किया है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसआई जवाहर शर्मा की टीम एलजी गोलचक्कर के पास से चारों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। ब्यूरो