फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरी निगम के सौ स्कूलों में जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी निगम के सौ स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन


बच्चों को पढ़ाई के अलावा दूसरी गतिविधियों में शामिल करने पर होगी सख्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सौ से अधिक स्कूलों में पहले चरण में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। दरअसल, पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनके साथ शिक्षकों के बर्ताव सहित तमाम गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के शिक्षा निदेशक एचके हेम ने बताया कि स्कूलों में कैमरे लगाने की योजना पहले भी थी, लेकिन टेंडर नहीं हो पाने की वजह से यह काम रुक गया था। इसके लिए राशि नगर निगम को मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक के मुताबिक शुुरुआती दौर में सिविल लाइन जोन में इस योजना को लागू किया जाएगा। पिछले दिनों शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों से पढ़ाई के अलावा दूसरी गतिविधियों में शामिल करने की शिकायतें और उनपर हो रही कार्रवाई के मद्देनजर निगम ने स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इससे पढ़ाई के स्तर में भी सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें