फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी इलाके में दिखा रफ्तार का कहर...

Fri, 23 Nov 2018 07:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार होंडा सिटी कार एक गाय, महिला और रिक्शा को रौंदने के बाद फुटपाथ पर चढ़कर पलट गई। हादसे में रिक्शा चालक रियासत (55) की मौत हो गई। जबकि सड़क पार कर रही महिला रानी (58) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार कब्जे में लेकर उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हादसे के समय चालक शराब के नशे में था। दुर्घटना के समय कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी।

मूलरूप से गांव डीगरा-घनौरा, अमरोहा का रहने वाला रियासत परिवार के साथ मलकागंज इलाके में रहता था। बृहस्पतिवार सुबह वह नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था। वहां से उसे करोलबाग जाना था। वहीं रानी भी मलकागंज में रहती है। वह घरों में साफ-सफाई का काम करती है। रानी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 7.15 बजे वह घर से काम पर निकली थी। बर्फखाना के पास वह सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान तीस हजारी की ओर से आई होंडा सिटी कार ने पहले गाय को टक्कर मारी। इसके बाद उससे टकराते हुए रिक्शा को टक्कर मार दी।
रफ्तार अधिक होने के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। बाद में कार फुटपाथ पर चढ़कर एक पेड़ से टकराई और पलटकर दीवार के सहारे खड़ी हो गई। पुलिस ने घायल रियासत और रानी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां रियासत को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े जाने पर ही पता चल पाएगा कि आरोपी ने हादसे के समय शराब पी हुई थी या नही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें