फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम विहार में आर्थिक तंगी केचलते महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम विहार में आर्थिक तंगी के चलते महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन

- पुलिस को मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार थाना इलाके में महिला ने आर्थिक तंगी के चलते बुधवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। संगम विहार थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर बुधवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चंद्रकांता (48) जी ब्लाक, मंगलवार बाजार रोड पति टीटू गुप्ता और 26 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। टीटू का फरीदाबाद में पार्किंग का ठेका है। कई महीने से उसका काम ठीक से नहीं चल रहा था। इससे घर में आर्थिक तंगी की हालत चल रही थी। चंद्रकांता इससे परेशान रहती थी और तनाव की शिकार हो गई थी। इस कारण चंद्रकांता ने बुधवार सुबह छह बजे चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी ने इसकी सूचना पुलिस को देकर चंद्रकांता को बत्रा अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संगम विहार पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें