फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वल्र्ड टॉयलेट डे पर सीवर सफाई मशीन का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सीवर से दम घुटने से कर्मियों की नहीं होगी मौत
विज्ञापन

वर्ल्ड टॉयलेट डे पर सीवर सफाई मशीन का अनावरण
कैमरों से मिलेगी सीवर ब्लॉक होने की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीवर की सफाई के दौरान कर्मियों को दम घुटने से मौत की चिंता नहीं सताएगी। मशीन का शुभारंभ किया है, जिसका इस्तेमाल सीवर की सफाई में इस्तेमाल किया जाएगा। इस मशीन की खासियत होगी कि 30 फुट की गहराई और करीब 100 फुट के दायरे में कहीं भी सीवर जाम की कैमरे के फोटोग्राफ से मिलेगी। सुलभ इंटरनेशनल की ओर से वर्ल्ड टॉयलेट डे के मौके पर कंस्टीट्यूशन क्लब में सीवर सफाई मशीन वाहन का अनावरण किया। दिल्ली के तीनों नगर पालिकाओं के महापौर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और सुलभ के संस्थापक डॉ. विंदेश्वर पाठक ने इस मशीन का अनावरण किया। इस मशीन के जरिये आने वाले दिनों में मैन होल की सफाई आसानी से की जा सकेगी। इस मशीन के इस्तेमाल से सफाई के दौरान कर्मियों की होने वाली मौत का सिलसिला भी थम जाएगा।
डॉक्टर पाठक ने कहा कि सीवर के अंदर काम करते वक्त मौत की कई दुखद खबरें सुनते हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है, जिसे देखते हुए सुलभ इंटरनेशनल ने इस दिशा में पहल की है। सफाई के दौरान होने वाली मौतों को रोकने के तरीके पर विशेषज्ञों ने कई उपयोगी सुझाव दिए। सुलभ के सीनियर एडवाइजर अजय कुमार ने बताया कि इस मशीन के इस्तेमाल के साथ सीवर में होने वाले खतरनाक गैसों का भी आसानी से पता किया जा सकता है ताकि किसी भी हादसे की आशंका को इंकार किया जा सके। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर आदेश कुमार गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि सीवर की सफाई के दौरान अब तक 60 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। नई तकनीक की मदद से कर्मियों की जान बचाने के साथ साथ सफाई व्यवस्था को आसानी से और दुरस्त करना संभव होगा। इस मौके पर आईआईटी, मैत्री कॉलेज व अन्य स्कूलों की तरफ से भी स्टॉल लगाए गए थे, जिसके जरिये शौचालयों के इस्तेमाल पर खास तवज्जो देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

-------------
स्टैंड एंड पी दिव्यांग महिलाओं को समर्पित
आईआईटी दिल्ली ने विश्व शौचालय दिवस के मौके पर सोमवार को स्टैंड एंड पी दिव्यांग महिलाओं को समर्पित कर दिया। आईआईटी प्रबंधन एक लाख दिव्यांग महिलाओं को उपकरण गिफ्ट करेगा। इस मौके पर पहली बार स्टैंड एंड पी का फोटोशूट करने के साथ पैटेंड के लिए भी आवेदन कर दिया गया है। आईआईटी दिल्ली कैंपस में सोमवार को विश्व शौचालय दिवस और विश्व पुरुष दिवस के मौके पर दिव्यांग महिलाओं ने उपकरण को लांच करते हुए शुक्रिया कहा। महिलाओं का कहना था कि व्हील चेयर के साथ विशेष शौचालय में जाना भी दिक्कत भरा अनुभव रहता था। टीम सदस्यों के मुताबिक, इसमें एक खास प्रकार का कागज प्रयोग किया गया है। यह खास उपकरण एक बार में ही प्रयोग हो सकता है। कागज से बने होने के कारण आसानी से मिट्टी में जाकर नष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं को संक्रमण से बचाएगा स्टैंड एंड पी
यूरिन संक्रमण की बढ़ती समस्या को देखते हुए आईआईटी स्टूडेंट ने महिलाओं को सुविधा के लिहाज से स्टैंड एंड पी का ईजाद किया है, जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से महिलाओं को टॉयलेट सीट पर बैठने की जरूरत नहीं होगी और इंफेक्शन का भी खतरा नहीं होगा। बुजुर्ग और महिलाओं के लिए यह बेहद कारगर है, जिसकी फिलहाल ऑनलाइन मार्केटिंग साइट्स के जरिये 10 रुपये में गत्ते से बने स्टैंड एंड पी की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें