फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल वृद्घा को राजघाट पर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर के बाद अस्पताल ले जाने के
विज्ञापन

बहाने वृद्धा को राजघाट पर छोड़ा
- पुलिस ने किया आरोपी टैक्सी चालक की पहचान का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। टैक्सी चालक ने वृद्घा को टक्कर मार दी और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहकर कार में बैठा लिया। इसके बाद वृद्घा को अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय वह राजघाट पर फेंककर फरार हो गया। वृद्घा की मुंहबोली बेटी की शिकायत पर संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी टैक्सी चालक की पहचान हो गई है। वह दिल्ली से बाहर गया हुआ है। लौटते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 21, जनपथ के पीछे स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाली मंजू (40) ने संसद मार्ग थाना पुलिस को 16 नवंबर को इसकी शिकायत दी है। मंजू ने बताया कि वह और झुग्गी बस्ती में रहने वाली उसकी मुंहबोली मां दुर्गी देवी (60) राजपथ पर भुट्टा बेचती हैं। 15 नवंबर की रात करीब 10:50 बजे एक कार राष्ट्रपति भवन की तरफ से तेज रफ्तार से आई और दुर्गी देवी को टक्कर मार दी। इसके बाद कारवाला रुका और अस्पताल ले जाने की बात कह दुर्गी देवी को कार में बैठा लिया। वह भी कार में बैठ गई। कार में दो महिलाएं और एक व्यक्ति था। वह 100 नंबर पर कॉल करने लगी तो आरोपियों ने मना कर दिया। वह नहीं मानी तो आरोपी दोनों को राजघाट के पास उतारकर फरार हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद मंजू ने सूचना पुलिस को दी। पीसीआर ने दुर्गी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद देखा जाएगा कि उसकी टैक्सी में सवारियां थीं या उसके कोई परिचित थे। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे हुई आरोपी कार चालक की पहचान
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सड़क दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने कार चालक का मोबाइल नंबर ले लिया था। इस व्यक्ति ने रविवार को यह नंबर संसद मार्ग थाना पुलिस को दे दिया। इस नंबर पर पुलिस ने बात की तो कार चालक की पहचान हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें