फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय बूथ प्रतिनिधि सम्मेलन की शुरुआत कांग्रेस ने की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस ने की जिला स्तरीय बूथ
प्रतिनिधि सम्मेलन की शुरुआत
- कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी के साथ नहीं करेगी गठबंधन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में प्रदेश कांग्रेस भी जुट गई है। बूथ मैनेजमेंट के साथ ही पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं को भी साधेगी। इस कड़ी में रविवार को जिला स्तरीय बूथ प्रतिनिधि सम्मेलन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी ने की है। नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से दिल्ली के पंचकुइयां रोड स्थित आंबेडकर भवन में सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। ऐलान किया गया कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच से प्रेरणा लेते हुए दिल्ली में बूथ स्तर पर 20-20 कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाई है। ये कमेटियां पार्टी के कार्यक्रर्मों, नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगी। कमेटियां विधानसभा व लोकसभा स्तर के उम्मीदवारों को चुनने के निर्णय में भागीदार बनेंगी। माकन ने कहा कि शक्ति ऐप के माध्यम से 45 हजार कार्यकर्ता पंजीकृत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ स्तर के वरिष्ठ नेताओं को उनके जन्मदिन पर फूल देकर बधाई देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि बूथ स्तर पर बहुत अच्छी टीम बनाई गई है। आगे चलकर कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों को लागू करने व महत्वपूर्ण निर्णयों में भागीदार बनेगी। आने वाले समय में हम 13,800 बूथ अध्यक्षों का प्रदेश स्तर पर सम्मेलन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, पूर्व विधायक नीरज बसोया, वरिष्ठ नेता चतर सिंह, ब्रह्म यादव, महमूद जिया, ओम प्रकाश बिधूड़ी, फरहाद सूरी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें