फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में 11 डिग्री सेल्सियय तक गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा
विज्ञापन

- जल्द बढ़ सकती है ठंड, दिन के तापमान में होगी गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी वासियों को जल्दी ही गरम कपड़े पहने बिना घर से निकलना मुश्किल होने वाला है। सुबह-शाम की ठंड तो दिल्ली वालों तक पहुंच ही गई है, लेकिन अब दिन के तापमान में भी गिरावट होनी शुरू हो गई है। रविवार को तापमान में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा की गिरावट दर्ज होने से तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह साढ़े 8 बजे तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। इस बीच आद्रता का स्तर 86 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, लेकिन अब तापमान और नीचे गिर सकता है, जिससे जल्द सर्दी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है, लेकिन 22 और 23 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं, जबकि इस बीच अधिकतम तापमान तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें