फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंड पुलिंग पॉलिसी किसानों के साथ धोखा है:योगेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंड पुलिंग पॉलिसी किसानों के साथ धोखा : योगेंद्र यादव
विज्ञापन


- नजफगढ़ के पंडवाला गांव में स्वराज इंडिया ने किसान अधिकार सभा का किया आयोजन
- सभा में स्वराज इंडिया ने प्रस्तावित किसान अधिकार रैली की रूप रेखा तैयार की

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वराज इंडिया किसान आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। आगामी 29-30 नवंबर को किसान मुक्ति मार्च को सफल बनाने के लिए दिल्ली देहात में किसान अधिकार सभा आयोजित की जाएगी। रविवार को योगेंद्र यादव ने दिल्ली देहात इलाके में किसान अधिकार सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। नजफगढ़ के पंडवाला गांव में आयोजित सभा में 27 गांव के सरपंचों ने हिस्सा लिया।
किसान सभा में उन्होंने कहा कि किसान मुक्ति मार्च में देश के सभी हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान किसान संसद का घेराव कर खेती के संकट पर विशेष सत्र बुलाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसान विरोधी नीतियों से दिल्ली देहात के किसान भी उपेक्षित रहे हैं। लैंडपूलिंग पॉलिसी लाभकारी योजना है, लेकिन नए नोटिफाइड पॉलिसी के तहत जो नियम सरकार ने बनाए हैं वो किसानों के हक में नही है। पॉलिसी का लाभ लेने के लिए पांच एकड़ की बाध्यता व दो करोड़ प्रति एकड़ का विकास शुल्क जैसी शर्तें किसानों के लिए पूरा कर पाना संभव नहीं है। इससे किसानों के पास अपनी जमीन निजी बिल्डरों को बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा। केंद्र सरकार ने लैंड पुलिंग पॉलिसी लाकर किसानों के साथ धोखा कर रही है। देश में भूमि अधिग्रहण बिल के माध्यम से किसानों को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी तरह, दिल्ली देहात के किसानों के लिए लैंड पूलिंग पालिसी लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वराज इंडिया दिल्ली देहात मोर्चा के अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट गांव भी बनाने की जरूरत है। गांव वालों की जायज मांगों और उनके अस्तित्व को बचाने के लिए स्वराज इंडिया के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे। किसान अधिकार सभा में स्वराज इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल जयवीर, प्रदेश महासचिव नवनीत तिवारी, प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज कुमार, एससी मोर्चा के अध्यक्ष राजवीर सिंह, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा प्रभारी सतेंद्र राणा समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें