फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों में शहर में चलने लगेगी मेट्रो: डॉ. महेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: 15 दिनों में चलने लगेगी ग्रेनो मेट्रो
विज्ञापन

सबहेड: संदेश कमल यात्रा के दौरान जिले के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने दी जानकारी
पांचों विधानसभा के 2289 बूथों से तीन हजार बाइक पहुंचीं
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। 15 दिनों में शहर में मेट्रो आम जनता के लिए चलने लगेगी। पहले चरण में डिपो स्टेशन से परी चौक तक मेट्रो का संचालन होगा। इसके कुछ समय बाद नोएडा के सेक्टर-71 तक मेट्रो चलेगी। नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण से 100 किमी के दायरे में आने वाले गांवों का विकास होगा। शनिवार को नॉलेज पार्क स्थित स्टेडियम में कमल संदेश यात्रा के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बाइक रैली को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। रैली में जिले की पांचों विधानसभा के 2289 बूथों से करीब ढाई से तीन हजार बाइक पर कार्यकर्ता शामिल हुए।
डॉ. महेश ने बताया कि पूरे प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर इस तरह संदेश कमल यात्रा से सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री बनने तक का अवसर मिलता है। कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है। हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। जब हम कार्यकर्ता के साथ जनप्रतिनिधि का दायित्व निभाते हैं तो हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली का शुभारंभ किया। रैली का समापन सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क पर हुआ। इस दौरान प्रमुख रूप से दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, सिकंद्राबाद की विधायक विमला सोलंकी, खुर्जा विधायक बिजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद अशोक प्रधान, गौतमबुद्धनगर के लोकसभा प्रभारी सतीश शर्मा, लोकसभा संयोजक देवेंद्र खटाना, जिलाध्यक्ष विजय भाटी आदि उपस्थित रहे। सभी नेता अपने साथ बड़ी संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ताओं का कारवां लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बाइक पर तीन से चार बैठे कार्यकर्ता
कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली में जमकर उत्पात भी मचाया। एक-एक बाइक पर तीन से चार युवक नजर आ रहे थे। बहुत से कार्यकर्ता दिनभर शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट घूमते रहे। कई युवक बाइक पर खड़े होकर रैली में स्टंट कर रहे थे। नॉलेज पार्क ग्राउंड में रैली से निकलते समय परी चौक पर थोड़ी देर तक जाम भी लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें