फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफसीसी के प्रोजैक्ट को किसानों की सहमति से कराया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
17 साल से लंबित प्रोजेक्ट में शुरू हुआ काम
- जिला प्रशासन ने डीएफसीसी के प्रोजेक्ट को किसानों की सहमति से कराया शुरू
ग्रेटर नोएडा।
जिला प्रशासन के प्रयास एवं किसानों के सहयोग से बड़े प्रोजेक्ट में कार्य शुरू हो गया है। 17 साल से अधिक सयम से लंबित डीएफसीसी के प्रोजेक्ट में शनिवार को किसानों के सहयोग से उपजिला अधिकारी सदर राजपाल सिंह ने कार्य शुरू करा दिया है।
उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2001 में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसआईडीसी) के द्वारा ग्राम गुलिस्तानपुर जनपद गौतम बुद्ध नगर की 13.4830 हेक्टेयर भूमि करार नियमावली के तहत किसानों से ली गई थी। जिसका मुआवजा किसानों के द्वारा 2002 में दिया गया था। इस भूमि को डीएफसीसीआई रेलवे को हस्तांतरित की जानी थी। जिलाधिकारी के द्वारा ग्राम गुलिस्तानपुर के किसानों के साथ कई दौर की वार्ता के बाद शनिवार को करीब 17 वर्षों के बाद भूमि रेलवे को हस्तांतरित कर कब्जा दिलाया गया। जमीन को लेकर लंबे समय से किसान विरोध कर रहे थे। साइट पर ही किसानों का धरना चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में राजपाल सिंह उप जिला अधिकारी सदर, निशांक शर्मा सीओ ग्रेटर नोएडा, योगेंद्र शर्मा डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर रेलवे, राजेंद्र सिंह असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर रेलवे यूपीएसआरटीसी के आरएमए अन्य अधिकारी और ग्राम प्रधान अजीत शर्मा मौजूद रहे। ग्राम प्रधान के द्वारा नारियल तोड़कर प्रोजेक्ट में में रुके हुए कार्य को शुरू कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें