फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी के लोगों ने खुद संभाली साफ-सफाई की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: सोसायटी के लोगों ने खुद संभाली सफाई की कमान
विज्ञापन

इको विलेज-2 के लोगों ने सड़क और ग्रीन बेल्ट को किया साफ
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी के लोगों ने साफ-सफाई की कमान खुद संभाली है और शनिवार को सोसायटी के बाहर की सड़क और ग्रीन बेल्ट की गंदगी को साफ किया। यहीं नहीं, सोशल मीडिया पर भी इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया, ताकि अन्य सोसायटी के लोग भी प्रेरित होकर साफ-सफाई पर ध्यान दें।
विज्ञापन

सोसायटी के लोगों ने बताया कि प्राधिकरण शहर की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। सोसायटी के अंदर तो सफाई रहती है, लेकिन बाहर निकलते ही गंदगी का सामना करना पड़ता है। परेशान होकर स्थानीय निवासियों की एक टीम ने सोसायटी के बाहर सफाई अभियान चलाया। सड़क पर झाडू लगाई और धूल व गंदगी को साफ किया। साथ ही, सड़क के दोनों तरफ की ग्रीन बेल्ट में जमा कूड़े और झाड़ियों को भी साफ किया। लोगों ने बताया कि सभी लोग मिलकर ग्रीन बेल्ट को विकसित करेंगे, ताकि फिर से गंदगी जमा नहीं हो सके। साफ-सफाई के बाद स्थानीय लोगों ने ग्रेनो वेस्ट के विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप पर फोटो अपलोड की और सभी से सफाई रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें