पहली खबर मेरठ के ध्यानार्थ
-
शांति भंग के आरोप में पांच गिरफ्तार
रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आपस में विवाद कर रहे पांच लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गांव तिरथली निवासी संतराम व सुरेश में पैसे के लेन-देन को लेकर गाली-गलौच हो रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद बढ़ने की आशंका पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ निमार्णधीन गौड़ सिटी प्रोजेक्ट में जेसीबी मशीन चलाने को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो रहा था। पुलिस ने दोनों पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सूरज, सुनील निवासी मेरठ व घनश्याम के रूप में हुई है। ब्यूरो
पुलिस ने बैंकों में की जांच
रबूपुरा। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी विनय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस ने कस्बे के बैंक व एटीएम बूथ पर जाकर जांच की। बैंकों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने बैंक के कर्मचारियों से किसी संदिग्ध ग्राहकों के होने या किसी घटना के समय तत्काल सूचना देने की बात कही। ब्यूरो
विजयी छात्रों को दिए रेस पास
ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप-2018 के प्रचार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां छात्रों ने प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी ली। रेस का आयोजन रविवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होगा। कार्यक्रम में छात्रों के लिए पहेलियां हल करना, बिंगो गेम, पुश अप करना आदि प्रतियोगिता भी हुई। विजेता छात्रों को जेके टायर कंपनी ने रेस के पास दिए। ब्यूरो