फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एवं दिव्यांग के द्वारा कलेक्ट्रेट से निकाली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। प्रभारी अधिकारी निर्वाचन एवं सिटी मजिस्ट्रेट गुंजा सिंह के द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर चलाई जा रही गतिविधियां के तहत शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में महिलाओं और दिव्यांगों ने हिस्सा लिया। रैली का नेतृत्व नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा गुंजा सिंह ने किया। महिलाओं और दिव्यांगों ने विभिन्न नारों के माध्यम से मतदान में मतदाता की अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी। जिन व्यक्तियों के नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, उन्हें अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए रैली के माध्यम से प्रेरित किया गया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी पारेसा मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें