‘पतंजलि उत्पाद खरीदने को कर रहे मजबूर’
रबूपुरा। सहकारी समितियों पर किसानों को खाद और उर्वरक मिलने लगा है। हालांकि, इस राहत के साथ किसानों पर नई आफत आ गई है। दरअसल, किसानों ने खाद के साथ पतंजलि के उत्पाद खरीदने के लिए दबाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक बोरे खाद के साथ 50 से 60 रुपये का सामान आवश्यक रूप से खरीदने को कहा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसान स्वेच्छानुसार ही समान ले सकते हैं। कोई जबरदस्ती नहीं है।
वहीं, सहकारी समिति सचिव धर्मवीर सिंह ने बताया कि जबरदस्ती कोई उत्पाद नहीं दिया जा रहा है। सहायक आयुक्त सहकारिता जितेंद्र पाल सिंह ने दावा किया है कि शासनादेश अनुसार पतंजलि उत्पाद बेचने के लिए जेवर ब्लॉक में रबूपुरा, तिरथली, जौनचाना, रौनीजा सहित पांच केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन किसी भी किसान को जबरदस्ती कोई समान खरीदने का दबाव नहीं बनाया गया। ब्यूरो