फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या के निस्तारण के लिए दी समय सीमा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं के निस्तारण को न्यायालय का रुख करेंगे किसान
विज्ञापन

दादरी। कचेड़ा गांव के किसानों की समस्याओं को निस्तारण कराने के एक सप्ताह की समय सीमा शनिवार को खत्म हो गई। अब किसान दोबारा विधायक तेजपाल नागर से मिलने और न्यायालय का रुख करने की तैयारी कर रहे हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे है। 25 दिन पहले प्रशासन ने पुलिस बल लगाकर बिल्डर को किसानों की जमीन पर कब्जा दिला दिया था। जिसमें विरोध करने पर 88 किसानों को जेल भेजा गया था। दिवाली पर विधायक दादरी और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के हस्तक्षेप के बाद 87 किसानों को जेल से रिहा किया गया था। 10 नवंबर को मांगे मनवाने के लिए दादरी विधायक तेजपाल नागर के आवास पर किसान मिले थे। उन्होंने एक सप्ताह में मांगों को बिल्डर से मनवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन समस्या का अभी कोई समाधान नहीं हुआ है। अब किसान दोबारा से विधायक से संपर्क कर रहे है। वहीं कुछ किसान कोर्ट जाने को लेकर तैयारी कर रहे हैं। किसान आकाश नागर ने बताया कि अब नए सिरे से विधायक से संपर्क कर समाधान जल्द करवाने के प्रयास किया जाएगा। वहीं कुछ किसान कोर्ट में जाने की तैयारी में भी लगे है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें