फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स का दूसरा दीक्षांत समारोह सात को

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स का दूसरा दीक्षांत समारोह सात को
विज्ञापन

- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 671 डॉक्टरों को डिग्री देकर करेंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा चिकित्सकीय संस्थान एम्स वर्ष 2018 में दूसरी बार दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। समारोह 7 दिसंबर को होना तय हुआ है। यह संस्थान का 46वां दीक्षांत समारोह होगा। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इसके मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले इसी वर्ष जनवरी महीने में संस्थान ने अपना 45वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया था।
एम्स से मिली जानकारी के अनुसार, 7 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में 671 डॉक्टरों को डिग्रियां बांटी जाएंगी। इसमें उपराष्ट्रपति 65 पीएचडी करने वालों, 90 डीएम/एमसीएच, 245 एमडी/एमएस/एमडीएस/एमएचए, 67 एमएससी बॉयोटेक, 75 एमबीबीएस, 93 बीएससी, 23 पैरामेडिकल और 13 फेलोशिप करने वालों को डिग्री बांटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 45वें दीक्षांत समारोह में डॉक्टरों को डिग्रियां बांटते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश में डॉक्टरों की कमी पर चिंता जाहिर की थी और डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें