फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी व जेवर के गांवों का बनेगा अलग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-------
विज्ञापन

दादरी व जेवर के गांवों का बनेगा अलग जोन
- हर गांव में सोलर लाइट लगाने का भी निर्णय,
- प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने की सीईओ संग की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें ग्रामीण विकास में तेजी लाने और दादरी व जेवर के गांवों के अलग जोन बनाने के मसले पर चर्चा हुई। साथ ही सभी गांवों में सोलर लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हुई बैठक में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह व दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर भी मौजूद रहे। मंत्री ने अवैध यूनिपोल हटाने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने प्राधिकरण अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। जेवर विधायक ने कहा कि जेवर व दादरी के गांवों का भी अलग जोन बनाकर उनका विकास किया जाए। विधायक ने कहा कि गांवों में सोलर लाइट लगाई जाए ताकि लोगों को फायदा मिल सके। इसके अलावा तालाबों में भी सुधार कराया जाए। मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्रों की समस्याओं को निपटाने के लिए हर सप्ताह आरडब्ल्यूए के साथ अधिकारी बैठक करें, ताकि समस्याओं के बारे में अफसरों को सही जानकारी मिल सके। किस आरडब्ल्यूए की बैठक किस दिन होगी, यह अधिकारी तय करेंगे। बैठक में प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण, एसीईओ केके गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें