फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट ------- राइट्स खींचेगी मल्टीमॉडल कनेक्टीविटी का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट

जेवर को एनसीआर से जोड़ने का प्लान बनाएगी राइट्स
- कंपनी खींचेगी मल्टीमॉडल कनेक्टीविटी का खाका, टेंडर के जरिये मिला जिम्मा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जेवर में प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए एक तरफ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है तो दूसरी तरफ इसे बनाने वाली कंपनी का चयन करने के लिए ग्लोबल बिडिंग की भी तैयारी चल रही है। इस बीच एयरपोर्ट को दिल्ली एनसीआर से जोड़ने का मल्टीमॉडल प्लान बनाने वाली कंपनी का चयन भी शुक्रवार को हो गया। टेंडर के जरिये राइट्स को यह जिम्मेदारी मिली है। इसके एवज में वह यीडा से 1.26 करोड़ रुपये लेगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टेंडर के जरिये कंपनी का चयन कर लिया गया है। सबसे कम कीमत (1.26 करोड़) पर प्लान बनाने के लिए राइट्स ही तैयार दिखी। उन्होंने बताया कि राइट्स को आगामी मार्च तक मल्टीमॉडल कनेक्टीविटी का प्लान तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी तीन रूटों पर प्लान बनाकर देगी।
विज्ञापन

पहला, जेवर से आईजीआई एयरपोर्ट को कैसे कनेक्ट किया जाए। दूसरा, जेवर से दिल्ली के अन्य हिस्से को जोड़ने का क्या विकल्प उचित होगा और तीसरा जेवर से उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों कैसे जोड़ा जाए। इन तीनों रूटों पर फोकस इस बात पर होगा कि लोग आसानी से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच सकें। उन्होंने कंपनी एलिवेटेड रोड बनाने, मेट्रो, रैपिड रेल से जोड़ने के विकल्पों पर अपने सुझाव देगी। रिपोर्ट आने के तुरंत बाद ही मल्टीमॉडल कनेक्टीविटी पर भी काम शुरू करना होगा, जिससे कि एयरपोर्ट बनने के साथ ही यात्रियों के लिए ये विकल्प भी तैयार हो जाएं। यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी होगी।

प्लान के तीन अहम बिंदु
1. जेवर से आईजीआई एयरपोर्ट को कैसे करेंगे कनेक्ट
2. जेवर से दिल्ली के अन्य हिस्से को जोड़ने का क्या विकल्प उचित होगा
3. जेवर से उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों कैसे जोड़ा जाए
--
किसानों की सुविधा के लिए छह गांव में खुले सहायता केंद्र
जेवर। एयरपोर्ट को जमीन देने वाले किसानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने सभी छह गांवों में सहायता केंद्र खोल दिया है। शुक्रवार से दयानतपुर, किशोरपुर, बनवारीवास, रोही, पारोही व रनहेरा में किसान सहायता केंद्र शुरू हो गए हैं। इन केंद्रो पर किसान अपनी जमीन के खसरा नंबर, रकबा या नाम में त्रुटि की लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने इन केंद्रो को किसानों की सुविधा और मुआवजा वितरण में दिक्कत को खत्म कराने के लिए खोला है। शुक्रवार को सभी केंद्रो पर कुछ किसानों ने अपनी शिकायत दर्ज भी कराई । जेवर एसडीएम प्रसून द्विवेदी व एयरपोर्ट के लिए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह ने सहायता केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया। ब्यूरो
विज्ञापन


चुनाव से पहले ही रखी जाएगी नींव
ग्रेटर नोएडा। जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट की नींव लोकसभा चुनाव की अधिसूचना लागू होने से पहले ही रखी जाएगी। हाल ही में मुख्यमंत्री ने बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक जमीन अधिग्रहण की अवधि इसी वजह से दो माह से डेढ़ माह कर दी गई है। प्लान है कि जनवरी तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। उसके तुरंत बाद ग्लोबल स्तर पर टेंडर जारी कर दिया जाएगा। इसे बनाने वाली कंपनी का चयन कर चुनावी अधिसूचना लागू होने से पहले नींव रख दी जाएगी। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री खुद एयरपोर्ट का शिलान्यास करने आएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें