नोट: उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली की बैठक संबंधी खबर का जोड़
सफाई की देखरेख की जिम्मेवारी उपायुक्तों की
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली स्थायी समिति की बैठक में अतिरिक्त आयुक्त बीएम मिश्रा ने कहा कि निगम के प्रत्येक इलाके की सफाई की जिम्मेवारी संबंधित जोन उपायुक्त की है। उन्होंने उपायुक्तों को सभी क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए ताकि किसी तरह की कोताही न हो। वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बने कूड़े के पहाड़ को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता विकास गोयल ने वजीरपुर में लैंडफिल साइट की बदहाली पर सवाल उठाए। मिश्रा ने कहा कि वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी निगम की नहीं है, लेकिन स्वच्छ भारत नियमों के तहत खुद ही अधिक कचरे का निस्तारण करने की भी जिम्मेदारी कंपनियों की है।
-------
किताबों के लिए जल्द जारी होगी राशि
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बैठक में बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए निर्धारित 300 रुपये खातों के जरिये भुगतान संबंधी प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया। इस बार टेंडर में देरी की वजह से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बैठक में फैसला लिया गया कि अगले सत्र में टेंडर पहले किया जाएगा ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
-------
दक्षिणी निगम की बैठक से संबंधित खबर का जोड़.....
गोयला डेयरी में तैयार होगा बायोगैस प्लांट
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम हाउस की बैठक में गोयला डोयरी में 20 वर्षों के लिए बायोगैस संयंत्र की स्थापना सहित एनजीओ के सहयोग से रियायती दरों पर डायलिसिस की सुविधा मुहैया करवाने संबंधी प्रस्ताव भी पास कर दिया गया। इस दौरान नेता सदन कमलजीत सहरावत ने मृत पशुओं को उठाने में देरी की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने को कहा। हालांकि बैठक के दौरान पार्षद अभिषेक दत्त ने फार्म हाउस और मोटल्स संबंधी नीति पारित किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस संबंध में एनजीटी के निर्देश के बावजूद आखिरकार ऐसा कदम कैसे उठाया जा सकता है। इस दौरान एक पार्षद ने वार्ड में मूर्ति लगाने संबंधी अनुमति को लेकर किए प्रश्न का जवाब आयुक्त ने दिया। ब्यूरो