फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर 84 दंगा मामला-
विज्ञापन


पुन: 84 की याद दिलवाने की धमकी दी: सिरसा
डीजीपीसी महासचिव ने दोषियों के साथ आए लोगों के खिलाफ पुलिस से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव मनजिंद्र सिंह सिरसा ने पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में उनको मारने का प्रयास करने व गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को दी गई शिकायत में दोषियों के परिवारिक सदस्यों के साथ आए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पटियाला हाउस कोर्ट में वे सुनवाई के दौरान गए थे। इस दौरान कोर्ट परिसर व कोर्ट के अंदर काफी असामाजिक तत्व मौजूद थे। उन्होंने गाली-गलौच करने के अलावा सिख समुदाय को 84 दंगों को याद दिलाने की धमकियां दी। उन्होंने ऐसा न करने का आग्रह किया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब वे कोर्ट से बाहर आ रहे थे तो कुछ लोगों ने उनको जान से मारने की धमकियां देने के साथ गाली गलौच की। उन पर हमला भी किया गया। सिरसा ने पुलिस से आग्रह किया कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें