फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में सेंट्रलाइज्ड सीपीएसए 27 नवंबर को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में तार्किकता और भाषा
विज्ञापन

ज्ञान परखने को 27 को टेस्ट
- नौवीं से 12वीं तक के बच्चों को देने होंगे 80 प्रश्नोें के उत्तर
- एनआईओएस और पत्राचार विद्यालय के बच्चों के लिए नहीं होगा टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में सेंट्रलाइज्ड सीपीएसए (कॉमन प्रॉब्लम सॉल्विंग असेसमेंट) टेस्ट 27 नवंबर को होगा। इससे पूर्व यह टेस्ट 23 नवंबर को होना था। शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित होने वाले इस टेस्ट में बच्चों के भाषा ज्ञान व तार्किकता को परखा जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देशों के अनुसार यह टेस्ट नौवीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चाें के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में बच्चाें के एप्टीट्यूड को जानने के लिए यह असेसमेंट किया जाता है। निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों को भेजे दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया है कि यह एनआईओएस व पत्राचार विद्यालय के बच्चों के लिए नहीं होगा। सुबह और शाम की पाली के स्कूलों के लिए यह टेस्ट अलग-अलग होगा। ओएमआर शीट आधारित इस टेस्ट में बच्चों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र चार भागों हिंदी, अंग्रेजी, गुणात्मक व मात्रात्मक तार्किकता के प्रश्नों पर आधारित होगा। प्रश्न पत्र मेें 80 प्रश्नों द्वारा भाषा के मूल ज्ञान व लाइफ स्किल की समझ को देखा जाएगा। टेस्ट वाले दिन छठी से आठवीं तक के बच्चों का अवकाश होगा, जबकि नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं रोजाना की तरह लगेंगी।
विज्ञापन

------------
नोट: केंद्रीकृत सामान्य समस्या समाधान मूल्यांकन (सेंट्रलाइज्ड सीपीएसए)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें