फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसराज कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
हंसराज कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल के तहत संचालित पंडित मदन मोहन मालवीय नेशनल मिशन फॉर टीचर्स एंड टीचिंग के अंतर्गत महात्मा हंसराज फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर डीयू के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो मोहन, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो रजनीश कुमार शुक्ला एवं प्रख्यात कवि राजेश चेतन ने इस केंद्र की आवश्यकता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इसके साथ ही हिंदी भाषा साहित्य एवं भारतीय दर्शन विषय पर पंद्रह दिनों के व सॉफ्टवेयर पैकेज फॉर मैथमेटिकल साइंसेस विषय पर एक सप्ताह के फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम की शुरुआत भी हुई। इन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में देशभर के लगभग 100 से अधिक शिक्षक भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ रमा ने शिक्षकों से कहा कि वह महात्मा हंसराज अध्यापक विकास केंद्र व इसके कार्यक्रमों से जुड़कर भारत सरकार के अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर केंद्र संयोजक डॉ राकेश बत्रा ने कार्यक्रमों व भविष्य की योजनाओं के विषय में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें