फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवो कंपनी ने यीडा से मांगी 200 एकड़ जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वीवो कंपनी ने यीडा से मांगी 200 एकड़ जमीन
- 30 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावा, 3500 करोड़ का निवेश करेगी कंपनी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। वीवो कंपनी ने यीडा क्षेत्र में मोबाइल उत्पादन इकाई लगाने के लिए 200 एकड़ जमीन मांगी है। कंपनी ने इसके लिए डीपीआर के साथ आवेदन कर दिया है। अगर कंपनी को जमीन आवंटित होती है, तो यह यीडा क्षेत्र की पहली मोबाइल कंपनी होगी। कंपनी ने अगले साल मार्च तक उत्पादन शुरू करने का दावा किया है। साथ ही मोबाइल कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों के लिए भी और 500 एकड़ जमीन की मांग की है।
यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कंपनी की तरफ से सौंपे गए डीपीआर के मुताबिक वीवो यहां पर 3500 करोड़ का निवेश करेगी। इससे करीब 30 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। जब कंपोनेंट कंपनियां आ जाएंगी तो रोजगार मिलने का आंकड़ा और बढ़ जाएगा। कंपनी को जमीन आवंटित की जाएगी, उसमें सिर्फ औद्योगिक उपयोग ही होगा।
विज्ञापन

जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट की जमीन के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद निवेशकों का रुझान यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ा है। मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो ने यहां पर अपनी यूनिट लगाने के लिए प्राधिकरण से जमीन मांगी है। 200 एकड़ के लिए आवेदन जमा कर दिया। साथ ही डीपीआर भी जमा कर दी है। प्राधिकरण ने सेक्टर-24 में जमीन देने की बात कही है। कंपनी ने कहा है कि यीडा से 30 नवंबर तक जमीन मिल जाती है तो वे मार्च 2019 में उत्पादन शुरू कर देंगे। वे जमीन का एकमुश्त भुगतान करने को भी तैयार हैं। बशर्ते यीडा नोएडा-ग्रेटर नोएडा की तरह एकमुश्त भुगतान पर छूट का लाभ दे।
विज्ञापन

बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एकमुश्त भुगतान करने पर जमीन की कुल कीमत का पांच फीसदी छूट का प्रावधान है। यीडा प्राधिकरण इस प्रस्ताव को बोर्ड के समक्ष ले जाएगा। इसके अलावा वीवो कंपनी ने 500 एकड़ और जमीन मांगी है। यह जमीन मोबाइल कंपोनेंट बनाने वाली अन्य कंपनियों के लिए मांगी है। प्राधिकरण ने पहले 200 एकड़ देने की बात कही है। इसके बाद कंपोनेंट कंपनियों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें