फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल प्लाजा होटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल प्लाजा में लगी आग, होटल को कराया खाली
विज्ञापन

- फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियों ने किया काबू, शार्ट सर्किट का अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । अशोक रोड पर स्थित रॉयल प्लाजा होटल में सोमवार सुबह आग लग गई। आग पहली मंजिल पर स्थित स्पॉ रूम में लगी थी। इसके चलते पूरे होटल को खाली करा लिया गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग का कारण बिजली के तारों में शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है। कनॉट प्लेस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रॉयल प्लाजा के स्पॉ रूम में आग लगने की सूचना सोमवार सुबह 11.46 बजे मिली। आग से लकड़ी का बना पूरा रूम जल गया था। रूम से धुआं उठता देखते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। आग लगने के दौरान होटल में करीब 250 से 300 मेहमान थे। उन्हें बाहर कर होटल को खाली करा लिया गया। बताया जा रहा है कि आग स्ट्रीम से नहाने वाली मशीन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी। आग से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। कनॉट प्लेस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें