फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में छिपकर रह रहे पंजाब के दो गैंगस्टर दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
इस फाइल में दो समाचार हैं
विज्ञापन

नोट : मांडी, हिमाचल प्रदेश व फगवाड़ा, पंजाब के लिए उपयोगी।
दिल्ली में छिपकर रह रहे पंजाब के दो गैंगस्टर दबोचे
- आरोपी सुखा कहल्वान गिरोह के गैंगस्टर हैं
- आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल व 45 कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी जिले की तिलक नगर थाना पुलिस ने पंजाब के सुखा कहल्वान गिरोह के दो गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली के तिलक नगर इलाके तिलक विहार में छिपकर रह रहे थे। इनके कब्जे से दो पिस्टल, 45 कारतूस व चोरी की स्कूटी बरामद की है। आरोपी दोहरे हत्याकांड, हत्या के प्रयास व अपहरण के मामलों में वांछित थे। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दे दी है। पश्चिमी जिला डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार गैंगस्टर फगवाड़ा, पंजाब निवासी राजनीश कुमार उर्फ प्रीत भगवाड़ा (29) और मंडी, हिमाचल प्रदेश निवासी राजा पहाड़ी उर्फ राज कुमार (35) के रूप में हुई। मोनिका भारद्वाज ने बताया कि दीपावली को देखते हुए बदमाशों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। किरायेदारों का वेरिफिकेशन भी करवाया जा रहा था। पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान सुखा कहल्वान गिरोह के सदस्यों के बारे में पता लगा। इसे देखते हुए तिलक नगर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश की देखरेख में तिलक विहार चौकी प्रभारी संदीप यादव की टीम बनाई गई। इस पुलिस टीम ने दोनों गैंगस्टर को शहीद भगत सिंह पार्क से एक व दो नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। ये पंजाब में दर्जनों केसों में भगोड़ा घोषित हो रखे हैं। गिरफ्तारी के डर से दोनों दिल्ली आकर छिपकर रहने लग गए थे। राजा पहाड़ी के खिलाफ नौ और प्रीत फगवाड़ा के खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजा ने वर्ष 2003 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था।
विज्ञापन

---------
625 किलो पटाखों के साथ एक पकड़ा गया
नई दिल्ली। पश्चिमी जिले की तिलक नगर थाना पुलिस ने 625 किलो अवैध पटाखों के साथ वाशिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अवैध शराब के 1460 क्वाटर के साथ दो व्यक्ति जिला गन्नौर सोनीपत निवासी संदीप उर्फ मुन्ना व प्रवीण को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिवाली के मौके पर अवैध शराब को बेचने लाए थे। पश्चिमी जिला डीसीपी मोनिका भारद्वाज केअनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार पटाखे बेचने वालों व जमा करने वालों पर नजर रखने के लिए कई टीमें बनाई गईं थीं। तिलक नगर इलाके में वाशिन्दर ने अवैध रूप से पटाखे जमा कर रखे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें