फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में जांच करना दरोगा को पड़ा महंगा, पीड़ित ने एनकाउंटर करने का आरोप लगाया

Tue, 30 Oct 2018 06:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जारचा कोतवाली क्षेत्र में शराब के ठेके पर तैनात सेल्समैन ने वाहन जांच के दौरान रात में एनकाउंटर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी से दरोगा की शिकायत की। सीओ सतीश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान दरोगा ने दो युवकों को रोका था। युवक गलतफहमी का शिकार हो गया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और शिकायत वापस ले ली गई। फर्जी मुठभेड़ का मामला दादरी मीडिया में दिनभर सुर्खियों में रहा।

विज्ञापन


जारचा कोतवाली क्षेत्र के ठेके पर तैनात सेल्समैन ने आरोप लगाया था कि रविवार रात वह शराब की दुकान बंद करके दोस्त के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। जारचा दादरी रोड पर दरोगा ने पीछे बैठे सेल्समैन को उतार कर पिस्टल लगाकर एनकाउंटर करने का प्रयास किया। पिस्टल से कारतूस नीचे गिरने से वह बच गया। दरोगा के साथ मौजूद पुलिस कर्मी ने उसे मौके से भगाया। मामला मीडिया में आने पर पीड़ित ने शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें