4 नवंबर को खुलेगा सिग्नेचर ब्रिज
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों की राह आसान होने जा रही है। यमुना पर बन रहे सिग्नेचर ब्रिज को चार नवंबर को लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। सोमवार को इस सिलसिले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सचिवालय में बैठक की। इसमें दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय, विधायक अलका लांबा भी मौजूद थीं। बैठक में फैसला लिया गया कि चार नवंबर को सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन होगा।
दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार ने करीब 13 साल पहले सिग्नेचर ब्रिज का प्रोजेक्ट तैयार किया था। 2004 में इसे मंजूरी दी गई और कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले 2010 में इसे तैयार किया जाना था, लेकिन अलग-अलग वजहों से प्रोजेक्ट में देरी होती गई। अब इसे तैयार कर लिया गया है। ब्यूरो