फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के सामुदायिक रेडियो पर आम लोग करेंगे मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू आईआईएमसी के साथ मिलकर शुरू करेगा रेडियो केंद्र
विज्ञापन

- आम लोग करेंगे मन की बात
- जेएनयू के आसपास के क्षेत्रों के निवासियों की समस्याओं का मिलेगा समाधान
- अगले दो सप्ताह में हो सकता है शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जेएनयू के आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को जल्द ही एक नई आवाज सुनने को मिल सकती है क्योंकि जेएनयू प्रशासन जल्द ही सामुदायिक (कम्यूनिटी) रेडियो केंद्र शुरू करने जा रहा है। इस पर लोग नेताओं व अधिकारियों से अपने मन की बात कह पायेंगे। यह रेडियो केंद्र विश्वविद्यालय व भारतीय दूरसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के सहयोग से शुरू किया जा रहा है।
स्पेशल सेंटर फॉर डिजास्टर रिसर्च (एससीडीआर) जेएनयू के मुताबिक इस रेडियो केंद्र से बेर सराय, मुनिरका, किशनगढ़, हौज खास गांव, वसंत विहार व महीपाल के क्षेत्रों को कवर किया जायेगा। एससीडीआर की प्रमुख अमिता सिंह के मुताबिक इस रेडियो सेवा को छतरपुर तक पहुंचाने की योजना पर भी काम किया जायेगा।
विज्ञापन

जेएनयू की योजना इस रेडियो केंद्र पर बुजुर्गों, स्थानीय निवासियों व पार्षदों से बातचीत के जरिये उन क्षेत्रों की समस्याएं व उनके समाधान पर चर्चा करने की है। इस रेडियो केंद्र पर पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जायेगी। विश्वविद्यालय इस केंद्र की शुरुआत सामाजिक जिम्मेदारी के तहत कर रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक रेडियो पर पुलिसकर्मियों से भी बात की जायेगी क्योंकि सबसे पहले किसी भी घटना व अपराध की सूचना उन्हें ही मिलती है। उनसे बातचीत के जरिये उनके काम व तैयारियों के बारे में जाना जायेगा। सफलता की कहानी लिखने वाले बच्चों व वयस्कों से भी बात इस रेडियो के जरिये की जायेगी। इस पर महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ स्कूल दाखिला संबंधी जानकारी भी दी जायेगी। इसके अलावा इस रेडियो पर आईआईएमसी के छात्र रेडियो जॉकी के तौर पर काम करने के साथ ही तकनीकी सहायता भी करेंगे। यह रेडियो केंद्र अगले दो सप्ताह में शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें