फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को दक्षिणी दिल्ली में आप की उतर भारतीय स्वाभिमान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आप की उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा आज से
विज्ञापन

- राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दक्षिणी दिल्ली प्रभारी राघव चड्ढा करेंगे नेतृत्व
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी रविवार से दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा शुरू करने जा रही है। यात्रा बदरपुर स्थित मीठापुर चौक से सुबह नौ बजे शुरू होकर साकेत डीसी ऑफिस पर खत्म होगी।
राज्यसभा सांसद सांसद संजय सिंह ने बताया कि यात्रा उत्तर भारतीय समाज के स्वाभिमान और इंसानियत का संदेश देने के लिए निकाली जा रही है। गुजरात, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में हाल के दिनों में उत्तर भारतीय समूहों के साथ अप्रिय घटनाएं हुई। अनावश्यक बयानबाजी के संदर्भ में सकारात्मक संदेश देना इस यात्रा का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा प्रभारी राघव चड्ढा के अनुसार राजनीतिक लोग वोट की खातिर तनाव फैलाते हैं। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी ने इंसानियत और भाईचारे का संदेश देने के लिए इस यात्रा का आयोजन करने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने कभी धर्म, जाति या क्षेत्र की राजनीति नहीं करती है। हमने हमेशा इंसानियत को सामने रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें