फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहुल चौकसी मामले में वित मंत्री के घर के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
अरुण जेटली की बेटी व दामाद द्वरा मेहुल चौकसी से लेनदेन को लेकर दिल्ली में जेटली के निवास के बाहर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन

भारतीय युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। मेहुल चौकसी, वित्त मंत्री की बेटी सोनाली जेटली और दामाद जयश बख्शी को लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

विज्ञापन


नई दिल्ली के कृष्ण मेनन मार्ग स्थित वित्त मंत्री आवास की ओर कूच करते कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने कामराज मार्ग पर ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से काफी बहस हुई। करीब 100 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने ले गई। हालांकि देर रात पुलिस ने कार्यकर्ताओं को छोड़ने की जानकारी मिली है। इस दौरान अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि मेहुल चौकसी को देश से भगाने के पीछे वित्त मंत्री का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें