फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीडब्लयू सीसीटीवी कैमरे लगाने में हो रही देरी से नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे लगाने में
विज्ञापन

देरी से डीसीडब्ल्यू नाराज
- दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में सीसीटीवी लगाने में हो रही देरी से नाराज दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। दिल्ली के गृह सचिव और पीडब्ल्यूडी सचिव को भेजे नोटिस में आयोग ने कैमरे स्थापित न होने के कारण, कैबिनेट के फैसले को लागू करने लिए उठाए गए कदमों की जानकारी 29 अक्तूबर तक मांगी है। दिल्ली कैबिनेट ने वर्ष 2015 में ही सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन

डीसीडब्ल्यू का कहना है कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि जब तक राजधानी में कैमरे नहीं लग जाते तब तक आयोग आराम से नहीं बैठेगा। इससे पहले आयोग ने तीन अक्तूबर को डीटीसी बसों में कैमरे नहीं लगाने को लेकर पुलिस व दिल्ली परिवहन आयुक्त को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें