फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी, ऑटो और टैक्सी की हड़ताल से सोमवार को मेट्रो में बढ़े 3 लाख से ज्यादा यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीसी, ऑटो और टैक्सी की
विज्ञापन

हड़ताल में मेट्रो बनी सहारा
- रुटीन से ज्यादा 31.38 लाख यात्रियों ने किया सफर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोमवार को डीटीसी कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन और ऑटो-टैक्सी की हड़ताल के कारण परेशान राजधानी के लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो सहारा बनी। इससे दिल्ली मेट्रो के दैनिक यात्री आंकड़ों में करीब 3 लाख की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। इसमें 31 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया।
डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में बसों, ऑटो और टैक्सी यूनियनों की हड़ताल के कारण सुबह से ही मेट्रो में यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सोमवार को दिल्ली मेट्रो में 31 लाख 38 हजार 409 यात्रियों ने सफर किया। रोजाना का औसत 28 लाख यात्रियों का है। बताया गया कि डीएमआरसी ने कोई अतिरिक्त तैयारी नहीं की थी, चूंकि उसे औपचारिक तौर पर धरना-प्रदर्शन और हड़ताल को लेकर तैयारी करने के कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि ब्लू और येलो लाइन पर यात्रियों की संख्या ज्यादा बढ़ी। खास तौर पर येलो लाइन के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की दिनभर भीड़ लगी रही। इस बीच मेट्रो सेवाएं सामान्य रहीं, लेकिन यात्रियों के एक साथ पहुंचने की वजह से डीएमआरसी कर्मचारियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें