फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 एकड़ में तेहखंड में तैयार होगी लैंडफिल साइट

विज्ञापन
विज्ञापन
32 एकड़ में तेहखंड में तैयार होगी नई लैंडफिल साइट
विज्ञापन


- ओखला की मौजूदा साइट पर भी 15 फुट तक पहुंच गया कचरा
- एक साल पहले बंद ओखला की साइट की ऊंचाई कम करने में जुटा दक्षिणी निगम

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ओखला की लैंडफिल साइट की बढ़ती ऊंचाई और कचरे को डंप करने की समस्या से निपटने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम जल्द ही तेहखंड में नया लैंडफिल साइट बनाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल तक इस साइट का इस्तेमाल किया जाने लगेगा।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में रोजाना करीब 3400-3600 टन कचरा पैदा होता है। एक साल पहले तक ओखला की लैंडफिल साइट पर इसे फेंका जा रहा था लेकिन कूड़े की बढ़ती ऊंचाई को देखते हुए इसे बंद कर दिया गया है। इसके बाद ओखला में ही 14 एकड़ में कचरा फेंका जाने लगा। लेकिन इसकी भी ऊंचाई बढ़कर 15 फुट तक पहुंच गई है, जिसे देखते हुए दक्षिणी निगम ने तेहखंड में नई साइट के लिए मंजूरी दे दी है। जल्द ही यहां 32 एकड़ में कूड़े निपटाने की साइट तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
ओखला की लैंडफिल साइट को नहीं है आग का खतरा
ओखला की पुरानी साइट की ऊंचाई 160 फुट होने के बाद इसे बंद कर दिया गया है। हालात से निपटने के लिए दक्षिणी निगम की ओर से इसकी ऊंचाई को घटाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक इसकी ऊंचाई करीब 30 फुट तक कम की जा चुकी है। जल्द ही इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के एक आला अधिकारी के मुताबिक ओखला लैंडफिल साइट पर आग का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें