फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे से एक दिन पहले कांग्रेस सीलिंग का फूंकेगी 50 फुट ऊंचा पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरे से एक दिन पहले कांग्रेस सीलिंग का फूंकेगी 50 फीट ऊंचा पुतला
विज्ञापन

-सीलिंग को गैरकानूनी बताते हुए 16 मुखौटों वाला रावण किया तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली में चल रही सीलिंग को गैरकानूनी बताते हुए कांग्रेस दशहरे से एक दिन पहले इसका पुतला दहन करेगी। रावण के रूप में कांग्रेस ने गैरकानूनी सीलिंग का 50 फीट ऊंचा 16 मुखौटा वाला पुतला तैयार कराया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने मंगलवार को बताया कि न्याय युद्ध के तहत गैरकानूनी सीलिंग का पुतला 18 अक्तूबर को शाम 3 बजे फूंकने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

अभियान समिति के संयोजक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा बताया कि पुतले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के दो बड़े मुंह होंगे और पुतले के एक तरफ दिल्ली के सातों भाजपा सांसदों का मुखौटा होगा और दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों व विधानसभा अध्यक्ष का मुखौटा होगा। शर्मा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा व आप पार्टी की जनविरोधी नीतियों के कारण गैर-कानूनी सीलिंग का रावण लाखों लोगों को न केवल तंग कर रहा है बल्कि उन पर सरकारी अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन परम्परागत तरीके से पहले तीरकमान से इस गैर-कानूनी सीलिंग रूपी रावण का वध करेंगें और उसके बाद उसको अग्नि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें