फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीडा में 93 पद रिक्त, 12 से चल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
यीडा में 93 पद रिक्त
विज्ञापन

12 से चल रहा काम
- प्राधिकरण ने शासन को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। प्राधिकरण में 93 पद रिक्त हैं, जिनकी सूचना शासन को भेजी गई है। फिलहाल यीडा में मात्र 12 नियमित स्टाफ हैं, जिससे काम किसी तरह से चल रहा है। स्टाफ मिल जाएगा तो कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन

दरअसल, प्राधिकरण में प्रबंधक स्तर तक कुल 114 पद हैं। इनमें से 93 रिक्त हैं। खाली पदों में इंजीनियरिंग के 26, वास्तुविद नियोजन के 14, सामान्य प्रशासन के तीन, वित्त एवं लेखा विभाग के नौ, विधि विभाग के चार, कंप्यूटर ऑपरेटर के चार, कनिष्ठ सहायक 23 व लेखपाल के 10 हैं। कर्मचारियों की कमी से प्राधिकरण से जुड़े कार्यों को समय से पूरा करने में दिक्कत होती है। यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने रिक्त पदों पर भर्ती का अनुरोध पत्र शासन को भेजने की बात कही है। बता दें कि केंद्रीयकृत नियमावली लागू होने के कारण अब प्राधिकरणों में नियुक्ति शासन के जरिए होगी। वहीं, कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कर्मचारियों की परीक्षा जल्द कराने की तैयारी है। इनका पेपर जीबीयू तैयार कर रहा है। फेल होने वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें