फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात हिंसा के खिलाफ आप की उतर भारतीय स्वाभियान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात हिंसा : आप निकालेगी उत्तर भारतीय स्वाभियान यात्रा
विज्ञापन

नई दिल्ली । गुजरात में उत्तर भारतीयों पर होने वाले हमलों की आम आदमी पार्टी ने तीखी आलोचना की है। पार्टी इसके लिए दिल्ली में उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा निकालेगी। इसकी शुरुआत पूर्वांचल बहुल उत्तर पूर्वी संसदीय सीट पर होगा। पार्टी के मुताबिक, लोक सभा प्रभारी दिलीप पांडेय के अगुवाई में 12 अक्तूबर को यात्रा निकलेगी। इसमें पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले आप के सभी विधायक शामिल होंगे।
विज्ञापन

दिलीप पांडेय ने बताया कि गुजरात में जो बलात्कार की घटना हुई, वह प्रशासनिक नाकामी है। लेकिन इसकी आड़ में उत्तर भारतीयों के साथ होने वाली मारपीट खतरनाक है। दूसरी तरफ पार्टी का कहना है कि दिल्ली के पुरबिया समाज में स्वाभिमान जगाने के लिए आप 12 अक्तूबर से एक यात्रा निकाल रही है। उत्तर पूर्वी लोक सभा सीट से पूर्वांचल बहुल इलाके बुराड़ी से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें