फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक के मरीज से मंगाई दवा, दुकान पर ही हुई पूर्व एंकर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हार्ट अटैक के मरीज को भेजा दवा लाने, मौत
विज्ञापन



- पूर्वी दिल्ली के डॉ. हेडगेवार अस्पताल का मामला
- पीड़ित एक निजी न्यूज चैनल में कर चुके हैं एंकरिंग

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के डॉ. हेडगेवार अस्पताल में चिकित्सकों ने हार्ट अटैक के मरीज से दवा मंगाई, जिससे दुकान पर मरीज को अचानक दर्द बढ़ा और गिरकर उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। शव की पहचान पूर्व एंकर के रुप में हुई है। वह एक निजी न्यूज चैनल में एंकर रह चुके हैं।
विज्ञापन

गगन विहार निवासी 32 वर्षीय दिपांशु को शुक्रवार करीब सवा चार बजे सीने में तेज दर्द हुआ। अकेले होने की वजह से वह स्वयं अपनी फोर्ड आइकन लेकर पास के हेडगेवार अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इमरजेंसी में डॉक्टरों को अपनी परेशानी बताई। अंतिम बार दिपांशु से फोन पर बात करने वाले उनके दोस्त अंजुमन बताते हैं कि दिपांशु से हालत के बारे में पता चलने पर करीब पांच बजे वह भी अस्पताल पहुंच गए थे, जहां उन्हें एक पुलिसकर्मी ने बताया कि इमरजेंसी के डॉक्टरों ने दिपांशु की प्राथमिक जांच कर उसे अस्पताल कैंपस में ही स्थित दवा दुकान से दवा लाने भेज दिया, जहां उसे अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। दिपांशु के परिजन अब इसकी शिकायत दिल्ली मेडिकल काउंसिल से करेंगे। वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को इमरजेंसी से बाहर नहीं भेजा गया था। मरीज की जांच की गई थी, लेकिन कई बार प्राथमिक जांच में अटैक की तीव्रता का अनुमान नहीं लग पाता है। इसलिए मरीज को मेडिकल इमरजेंसी में ही बिठाया गया था, जहां उन्हें बड़ा दौरा आया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश भी की, लेकिन कई बार स्थितियां डॉक्टरों के नियंत्रण के बाहर हो जाती हैं। वहीं, उनका यह भी कहना है कि अगर परिजनों को किसी तरह की शंका थी तो पोस्टमार्टम कराना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें