फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडीएमसी के पर्यावरण सहायकों को किया जाएगा नियमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ईडीएमसी के पर्यावरण सहायक होंगे नियमित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) ने एक अप्रैल 1998 या इसके बाद के सभी पात्र दैनिक वेतनभोगी पर्यावरण सहायकों (सफाई कर्मचारी) को नियमित करने का फैसला लिया है। कर्मियों की मांगों पर गौर करते हुए पूर्वी दिल्ली के महापौर बिपिन बिहारी सिंह ने निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारियों के साथ हुई विशेष बैठक में यह फैसला लिया।
विज्ञापन

महापौर ने संवाददाताओं को इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इस अवधि के दौरान के सभी पात्र दैनिक वेतनभोगी पर्यावरण सहायकों को नियमित किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कर्मियों की वरीयता के आधार पर उन्हें नियमित किया जाएगा। ईडीएमसी के आयुक्त पुनीत गोयल ने बताया कि निगम के इस फैसले से दैनिक वेतनभोगी पर्यावरण सहायकों व उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि यूनियन ने इसे कर्मियों की हड़ताल कमजोर करने की एक कोशिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें