फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग के खिलाफ कांग्रेस घोंडा में रैली करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीलिंग के खिलाफ कांग्रेस घोंडा में भरेगी हुंकार
विज्ञापन


- आप व भाजपा को सीलिंग के लिए ठहराया जिम्मेदार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलिंग के खिलाफ भाजपा के बाद अब प्रदेश कांग्रेस ने मार्चा खोला है। न्याय युद्ध के छठे चरण में पार्टी इसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के घोंडा में रविवार को हुंकार रैली करेगी। पार्टी का कहना है कि अदालत की आड़ में धड़ल्ले से गैर कानूनी सीलिंग चलाई जा रही है। इस दौरान नेता सीलिंग को लेकर भाजपा व आप पार्टी की पोल खोलेंगे।
विज्ञापन

अभियान समिति के संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि रैली में सीलिंग से प्रभावित लोगों के साथ ही अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भी शामिल होंगे। रैली के माध्यम से पार्टी बताएगी कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी कैसे गैर कानूनी सीलिंग की आड़ में दिल्ली में सांप्रदायिकता का खेल खेल रहे हैं। इस बाबत मुकेश शर्मा ने कांग्रेस नेता भीष्म शर्मा के साथ उतर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छोटे कारोबारियों व दुकानदारों के साथ बैठक की। गांवों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। रैली गांमडी रोड पर आयोजित की जाएग। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन करेंगे। पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, हारुन यूसुफ, पूर्व विधायक मतीन अहमद, हसन अहमद, विपिन शर्मा, वीर सिंह धींगान व चतर सिंह रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें