फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर भड़के योगेंद्र-प्रशांत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्र सरकार पर भड़के योगेंद्र-प्रशांत
- स्वराज इंडिया की दूसरी वर्षगांठ पर बोले- देश के इमरजेंसी के हालात बनने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव का मानना है कि आज भारत के स्वधर्म को खतरा है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि धर्म को नागरिकता के तौर पर शामिल किया जा रहा है। योगेंद्र यादव मंगलवार को स्वराज इंडिया के दूसरे स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे सम्मेलन में पारित प्रस्ताव में गणतंत्र के संकट और चुनाव की चुनौती पर चर्चा हुई। इसके अलावा स्वराज इंडिया के 40 सदस्यों वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
पार्टी अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहान कि केंद्र सरकार देश में एक बार फिर टू नेशन थ्योरी को थोपना चाह रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। बकौल यादव, आज की समस्या सिर्फ यह नहीं कि सरकार अपने चुनावी वायदे पूरा नहीं कर सकी, पूर्ववर्ती सरकारों ने भी ऐसा किया है। बड़ी दिक्कत यह है कि प्रधानमंत्री आज झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी को यह सुनिश्चित करना है कि अगला लोक सभा चुनाव वास्तविक मुद्दों पर लड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हो रहा हमला : प्रशांत
स्वराज अभियान के अध्यक्ष प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि कि मौजूद केंद्र सरकार ने मीडिया पर ताला डाल रखा है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। सरकार झूठे प्रचार में सरकारी पैसा खर्च कर देश को गुमराह कर रही है। प्रशांत भूषण ने इस दौरान देश में इमरजेंसी के हालात बनने की आशंका जाहिर की। साथ ही चेतावनी भी कि अगर भाजपा सरकार 2019 में भी आ गई तो देश में लोकतंत्र और सभ्यता नहीं बचेगी। आज सबकी साझा चुनौती चुनाव में भाजपा को हराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें