फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर जामिया के छात्रों ने बस्तियों व बाजारों की सफाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने बस्तियों और बाजारों में की सफाई
विज्ञापन

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एक पखवाड़े से चल रहा स्वच्छता अभियान महात्मा गांधी जयंती पर समाप्त हो गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं न ेविश्वविद्यालय परिसर व आसपास की रिहायशी बस्तियों और बाजारों में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर साफ-सफाई की। अभियान में लोगों ने छात्रों का पूरा साथ दिया। छात्रों की ओर से न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी कम्यूनिटी सेंटर में सफाई को लेकर नुक्कड़ नाटक भी किया। इसके साथ ही साफ-सफाई विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर दिल्ली की एनएसएस ऑफिसर रूमी जौहरी भी हिस्सा लेने पहुंची। जामिया के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो नियामतउल्ला खान ने कहा कि विश्वविद्यालय ने हमेशा से ही सफाई पर खास ध्यान दिया है। छात्रों को सफाई के प्रति पहले से ज्यादा प्रतिबद्ध करने और इस पैगाम को आसपास के इलाकों में पहुंचाने के लिए ही स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें