फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को बहाल करे सरकार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर बदलने से 60 कर्मी हो गए बेरोजगार : तिवारी
विज्ञापन

नई दिल्ली । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली सचिवालय में कार्यरत 60 सफाई कर्मचारियों को कार्यालय में काम से अचानक रोका जाना चिंतनीय है। शनिवार से महज एक टेंडर बदलते ही कर्मचारी बेरोजगार हो गए। इन्हें बहाल करने की प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली सरकार से मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप सरकार ने अचानक टेंडर बदल दिए, जिसका खामियाजा कर्मियों को भुगतना पड़ा। टेंडर बदले जाने से सफाई कर्मचारियों की दिल्ली सचिवालय में सेवाएं समाप्त हो गईं। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की कोशिश भी की, लेकिन मिलने नहीं दिया गया। तिवारी ने कहा कि इस संदर्भ में कर्मियों को न तो नोटिस दिया गया और न ही कोई सूचना। इसे तुगलकी फरमार करार देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। साथ ही इन्हे तत्काल बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें