फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडहॉक टीचर्स की सर्विस को प्रमोशन में काउंट कराना अहम् मुदद।

विज्ञापन
विज्ञापन
एडहॉक टीचर्स की नौकरी को पदोन्नती में जोड़ना अहम मुद्दा
विज्ञापन

-दिल्ली में उच्च स्तरीय कमेटी की आज होगी बैठक, कई अन्य मसलों पर भी चर्चा की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक सोमवार होगी। इसमें टीचर्स के प्रमोशन में एडहॉक सर्विस को जोड़ना, प्रमोशन के लिए दशकों से लंबित मामलों में एपीआई, ओरियंटेशन, रिफ्रेशर कोर्स की बाध्यता से छूट के साथ-साथ पैड लीव, मैटरनिटी लीव, चाइल्ड केयर लीव, स्टरडी लीव, एजुकेशन पीरियड सहित प्रमोशन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
पिछली बैठक में वाइस प्रिंसिपल की योग्यता और कार्यकाल जैसे मुद्दों पर सहमति नही बन पायी थी। लिहाजा इन मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय की उच्च स्तरीय कमेटी के सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने बताया है कि सोमवार को होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। उनमें प्रमोशन का मुद्दा सबसे अहम रहने वाला है। प्रमोशन में दो सबसे बड़ी दिक्कतें हैं, पहली दिक्कत एडहॉक सर्विस को ना जुड़ने को लेकर है और दूसरी अड़चन बैक डेट से एपीआई इकट्ठा करने की बाध्यता से है। उन्होंने कहा के इन दोनों दिक्कतों को दूर कराने का प्रयास होगा। ताकि जल्द से जल्द प्रमोशन का रास्ता खुल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के अन्य सदस्य डॉ. रसाल सिंह ने बताया है कि हमारी प्राथमिकता है कि बैकडेट से एपीआई और रिफ्रेशर और ओरिएंटेशन कोर्स की बाध्यता हो। कमेटी दो-तीन बैठकों में शिक्षकों की सेवा शर्तों को अंतिम रूप दे देगी। कमेटी द्वारा प्रस्तावित मसौदे को विद्वत परिषद और कार्यकारी परिषद(एसी/ईसी)में पारित करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑडिनेंस बनाकर लागू किया जा सकेगा। रेगुलेशन से ऑडिनेंश बनने में दो महीने तक लग सकते हैं,ऑडिनेंश बनते ही विश्वविद्यालय में प्रमोशन का रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें