फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटने से चार सेक्टरों के लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाइप लाइन टूटने से पानी की किल्लत
स्पार्क डिवाइन सोसायटी के पास टूटी थी लाइन, चार सोसायटी के लोग रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा दो स्थित स्पार्क डिवाइन सोसायटी के पास एक बिल्डर के निर्माणाधीन बेसमेंट में मिट्टी के कटाव से शनिवार रात पानी की पाइप लाइन टूट गई। जिसकी वजह से बीटा वन व टू और गामा वन व टू में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद पाइप लाइन ठीक होने के बाद लोगों को राहत मिली। रविवार की सुबह जब सो कर उठने पर लोगों को पानी नहीं मिला। खाना बनाने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ा। नहाने और बर्तन साफ करने को भी पानी नहीं था। शिकायत मिलने पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और पाइप लाइन ठीक करने का काम शुरू किया। दोपहर तक पाइप लाइन ठीक होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि बिल्डर की लापरवाही से पहले भी पाइप लाइन टूट चुकी है। तब प्राधिकरण ने बिल्डर के खिलाफ कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पानी जमा होने से लोग परेशान
सेक्टर डेल्टा वन में मेट्रो स्टेशन के पीछे पाइप लाइन लीक होने से पानी जमा हो रहा है। शिकायत के बाद भी प्राधिकरण ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। पानी भरने से मच्छर पैदा हो रहे हैं। पानी से बदबू भी आ रही है। लोग परेशान है। लोगों ने आरडब्ल्यूए से शिकायत की है। साथ ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें