फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

02 अक्टूबर के आंदोलन की तैयारी के लिए जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना हजारे के आंदोलन की
विज्ञापन

तैयारी के लिए जनसंपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। किसानों की समस्याओं को दूर कराने की मांग को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे के साथ एनसीआर के किसान संगठन अलग-अलग स्थानों पर धरना और अनशन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर किसान संगठन गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि किसानों की समस्याएं दूर करने, लोकपाल कानून और चुनाव सुधार के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे दो अक्तूबर से अपने गांव रालेगण सिद्धि में अनशन शुरू करेंगे। उनके समर्थन के लिए दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर समाजसेवी संगठन और जय जवान जय किसान संगठन धरना और अनशन करेंगे। डीएमआईसी और यूपीएसआईडीसी के प्रोजेक्ट और निजी विवि से प्रभावित किसान दादरी के चिटहेरा गांव में अनशन करेंगे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से प्रभवित किसान बील अकबरपुर, हाईटेक सिटी से प्रभावित किसान दादरी के कचैड़ा में, अंसल से प्रभावित किसान दादरी के कैमराला-भोगपुर गांवों में धरना और अनशन शुरू करेंगे। आंदोलन से लोगों को जोड़ने के लिए किसान संगठन गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें