फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व वित मंत्री चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक एक माह बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक एक माह बढ़ी
विज्ञापन

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया डील से जुड़े सीबीआई व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुकदमों में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक शुक्रवार को 25 अक्तूबर तक बढ़ा दी। सीबीआई ने भ्रष्टाचार और प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच के लिए केस दर्ज किए थे।
विज्ञापन

पेश मामला आईएनएक्स मीडिया में विदेशी निवेश के लिए एफआईपीबी की अनुमति दिलाने में अनियमितता व घूसखोरी से जुड़ा है। इस मामले में गिरफ्तारी की आशंका के चलते चिदंबरम ने 30 मई को हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने शुक्रवार को सुनवाई की। दरअसल, केस की सुनवाई जस्टिस एके पाठक की पीठ के समक्ष होनी थी, लेकिन शुक्रवार को वह अवकाश पर थे। जस्टिस पाठक ने पी. चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर ईडी को चार सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने का निर्देश एक अगस्त को दिया था। सीबीआई याचिका पर जवाब पेश कर चुकी है। गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया से जुड़े 305 करोड़ रुपये व 3500 करोड़ के एयरसेल0मैक्सिस मामले में एजेंसी चिदंबरम व उनके बेटे की भूमिका की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें